फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। तीन साल पहले थराली में खुले सिंचाई विभाग के डिवीजन को रुद्रप्रयाग शिफ्ट किए जाने की सूचना पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई। पिंडर घाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लाकों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर समस्याओं को हल करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कांग्रेसियों ने सिंचाई विभाग में अनुबंध पर हो रहे कामों को निरस्त करने, चमोली जिले में खनन पट्टे स्वीकृत करने, पैतोली में स्वीकृत वानिकी एवं औद्यानिकी शोध तथा प्रशिक्षण संस्थान को यथावत रखने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नारायणबगड़ के ब्लाक अध्यक्ष गिरीश कंडवाल, देवाल के ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा और थराली के देवी जोशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें