नृत्य में अनीता और रघुमीत ने बाजी मारी
-- एमआईटी का दो दिवसीय माडर्न कार्निवाल संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । एमआईटी ढालवाला के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय माडर्न कार्निवाल में नृत्य में अनीता गुसाईं, रघुमीत कौर और संगीत में प्रतिमा व दीपिका प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मंगलवार को ढालवाला स्थित एमआईटी परिसर में आयोजित दो दिवसीय कार्निवाल के समापन अवसर पर संस्थान की संरक्षक उर्मिला जुयाल व सचिव एचजी जुयाल ने प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बेबी शो, फैंसी ड्रैस, नृत्य व गायन आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रैस में रजत बडोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बेबी शो में अर्जुन हटवाल प्रथम स्थान पर रहे। वहीं संगीत प्रतियोगिता में प्रतिमा व दीपिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। नृत्य में अनीता गुसाईं व रघुमीत कौर विजेता रही। इसके अलावा लक्की ड्रा के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए। संस्था की संरक्षक उर्मिला जुयाल ने प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं दी। सचिव एचजी जुयाल ने बीएड छात्रों के प्रयासों की सराहना की। संस्थान के निदेशक रवि जुयाल, विभागाध्यक्ष डा. रजनीश पांडे, डा. ज्योति जुयाल, आयोजक एनएस रजा, रवि कुमार, डा. वीके शर्मा, डा. एसबी दुबे, कमलेश भट्ट, राजेश सिंह, डा. पीपी पुरोहित आदि मौजूद थे।