फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरास में विधायक कंडारी का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कीर्तिनगर। युवा आदर्श विधायक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर विधायक विनोद कंडारी का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक विनोद कंडारी को हाल में पुणे में युवा आदर्श विधायक का सम्मान मिला है। पुणे से लौटने के बाद रविवार देर शाम चौरास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंडारी ने कहा उन्हें आदर्श विधायक पुरस्कार क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से मिला है। अब उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई हैं। उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग को आदर्श बनाने की है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कैलाश भट्ट, विपिन भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला, विनोद चौहान, विपिन कंडारी, नरेंद्र भंडारी, दीवान बिष्ट, नरेंद्र कुंवर व परमेंद्र पंवार आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें