गोपेश्वर। बेटी हमारा गौरव विषय पर गोपेश्वर के एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में बेटियों को अच्छी पढ़ाई और संरक्षण देने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें सविता-आशी रावत ने प्रथम और नविता नौटियाल-अभिषेक रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अव्वल छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंडी प्रसाद तिवारी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक मनोरमा नैनवाल, लोकेंद्र रावत, नरेंद्र रावत, निखिल, अभिषेक, पार्षद उषा फरस्वाण, उदय सिंह रावत, प्रतीक भट्ट, संजय, अमित, आयुष और प्रिया आदि मौजूद थे।
वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में आयोजित बालिका अभिप्रेरण शिविर में बेटियों की शिक्षा-दीक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य माहेश्वरी देवी ने किया। उन्होंने कहा कि आज बेटा और बेटी एक समान हैं। उन्होंने ग्रामीणों को बेटियों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, कनिष्ठ प्रमुख गोपाल सिंह पंवार, पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप बिष्ट, प्रधान ऊषा देवी, रश्मि बर्तवाल, अंजू देवी, लीला देवी, कुसुम, धर्मेंद्र पंवार, रमेश रड़वाल, केशव नौटियाल और शकुंतला आदि मौजूद थे।