गोपेश्वर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल गणतंत्र दिवस पर भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। डीएम आशीष कुमार ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 25 जनवरी की शाम को भराड़ीसैंण पहुंचेंगे। शुक्रवार को भराड़ीसैंण में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 10 बजकर 30 मिनट पर श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।