फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रहे लोगों को उत्तरांचल उत्थान परिषद सम्मानित करेगी। परिषद ने पूरे राज्य में ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची तैयार की है। सम्मान समारोह के दौरान मेरा गांव मेरा तीर्थ विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तरांचल उत्थान परिषद 28 जनवरी को शहर में सम्मान समारोह व गोष्ठी का आयोजन कराने जा रही है। कार्यक्रम संयोजक मनोज नेगी ने बताया कि सम्मान समारोह में उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कार्य करने वाले उद्यमी, किसान, बागवान, बुनकर, हस्तशिल्पी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। नेगी ने बताया कि इस दौरान समग्र विकास का मूल मंत्र है, मेरा गांव मेरा तीर्थ विषय पर गोष्ठी भी आयोजित होगी। कार्यक्रम में काबीना मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, डा. मोहन सिंह गांववासी, गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. एबी भट्ट आदि मौजूद रहेंगे। अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण बहुगुणा ने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें