फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के इंटर्न को चार माह से मानदेय न मिलने, जूनियर रेजीडेंट (जेआर) की वेतन विसंगति दूर न होने और अवैध रुप से विद्युत उपकरण प्रयोग करने पर कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई से कार्रवाई से नाराज मेडिकल कॉलेज के जूनियर और प्रशिक्षु डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार से मेडिकल कॉलेज के जेआर और इंटर्न डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। आंदोलित डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। उनका आरोप है कि उनकी समस्याओं पर कार्रवाई नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को उक्त डॉक्टर पुन: कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में पुन: एकत्रित हुए। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित सिंह ने आंदोलित डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने प्राचार्य प्रो. सीएम रावत से ही वार्ता करने की बात कही। उन्होंने मांग पूरी न होने पर पूर्ण रुप से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

> क्या कहते हैं अधिकारी
विगत दिसंबर माह में जेआर की सैलरी के संबंध में बैठक हुई थी, जिसमें यह स्पष्ट हो गया था कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के जेआर का वेतन निर्धारण सही है। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट दे दी गई थी। हल्द्वानी में जेआर से अधिक वेतन की रिकवरी हो या न हो, यह शासन का मामला है। विवेक स्वरूप, वित्त नियंत्रक राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन


आज ही मुझे कार्य बहिष्कार के संबंध मेें लिखित पत्र मिला है। इसमें उन्होंने 3 घंटे का कार्य बहिष्कार की बात कही है। प्राचार्य को जूनियर डॉक्टर्स की मांगों के संबंध में अवगत करा दिया गया है। प्रो. अमित सिंह, प्रभारी प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें