फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने डीएम को तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी।
विज्ञापन

हनोल गांव में बंजर भूमि एक व्यक्ति विशेष के नाम दर्ज किए जाने के मामले में मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट तलब की है। आयुक्त ने बताया कि मामले में जिलाधिकारी से अब तक हुई जांच की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने कहा किया कि यदि रिपोर्ट में गलत तरीके से विनियमितीकरण करने की बात प्रकाश में आई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव कृष्ण सिंह भी गढ़वाल मंडलायुक्त को कार्रवाई के लिए पत्र लिख चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई 2016 को खतौनी संख्या-41 में दर्ज करीब 0.2000 हेक्टेयर भूमि को तहसील प्रशासन ने साठगांठ कर एक व्यक्ति के नाम दर्ज कर दिया था। मामले की शिकायत हनोल निवासी संगीता नौटियाल ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, डीआईजी के साथ ही मुख्यमंत्री से की थी। जिस पर शासन की ओर से जांच के आदेश जारी किए गए हैं। वर्तमान में प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि सारा खेल निर्माणाधीन हनोल-भ्यूलाड़ा मोटर मार्ग की कटिंग के नाम पर मुआवजा हड़पने के लिए हुआ। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड देहरादून के अधिकारी भी यह मान चुके हैं कि कटिंग से पूर्व हुए विभागीय सर्वे में विनियमित की गई भूमि सरकारी अभिलेखों में बंजर दर्शाई गई थी। इस मामले में फर्जीवाड़े की आशंका को देखते हुए विभागीय अधिकारियों भी मुआवजे की प्रक्रिया पर रोक लगा चुके हैं। अधिशासी अभियंता ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए एसडीएम त्यूनी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से जांच कराई जा रही है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में जांच रिपोर्ट की प्रगति जानने के लिए जिलाधिकारी को तलब किया गया है। उनके साथ ही डीआईजी गढ़वाल को भी बुलाया गया है। यदि जरूरत पड़ी तो प्रकरण की जांच एसआईटी से भी कराई जाएगी।
- दलीप जावलकर, आयुक्त, गढ़वाल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें