फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए प्रजम का धरना 223वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, शुरू पेयजल की व्यवस्था व संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्रगतिशील जन मंच का धरना 223वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

प्रजम ने खिर्सू शरदोत्सव उद्घाटन मौके पर मुख्यमंत्री की ओर से श्रीनगर की समस्याओं पर दिए गए बयानों पर कड़ा आक्रोश जताया। प्रजम ने कहा कि इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि 30 जनवरी को मांगों के लिए देहरादून में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विकास व पहाड़ की उपेक्षा के प्रति सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। धरना स्थल पर सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर नेता जी के अन्याय के खिलाफ संघर्ष के नारों को आत्मसात करने की अपील की गई। धरना स्थल पर डा. मुकेश सेमवाल, रामकृष्ण पुरी, ध्रुव बंगवाल, जगमोहन बिष्ट, जेपी पोखरियाल, सुधाकर भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें