श्रीनगर। उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत स्वावलंबी एवं रोजगार योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए शहर क्षेत्र में दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
उद्यमिता विकास के तहत लोगों को स्वावलंबी एवं स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व आयोजनों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए उद्योग विभाग की ओर से 2 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुशील कुमार व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। डीएम सुशील कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। साथ ही विभागीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से एमएसएमई पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। कोई भी बरोजगार व्यक्ति विभागीय योजनाओं का लाभ लाभ उठा कर अपना रोजगार स्थापित कर सकता है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।