फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंगें खाली, नो- पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंगें खाली, नो- पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन

-- मुनिकीरेती, तपोवन में यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे
-- पर्व-त्योहारों पर जाम से जूझते हैं देश-दुनिया के सैलानी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस तीर्थक्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाने को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। नतीजतन क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनी पार्किंगें खाली पड़ी हैं, जबकि पर्यटक व लोकल वाहन क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे व आंतरिक मार्गों व नो पार्किंग जोन में खड़ा किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ता है।
तीर्थक्षेत्र मुनिकीरेती व तपोवन में करीब एक दशक में पांच पार्किंगों का निर्माण हो चुका है। बावजूद इसके सड़कों पर अनधिकृत रूप से पार्क किए जाने वाले वाहन नहीं हटाए जा रहे। पार्किंगों पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी बदरीनाथ हाईवे और तपोवन सराय-लक्ष्मणझूला संपर्क मार्ग पर जगह-जगह वाहनों का जमावड़ा देखा जा सकता है, जिसकी वजह से क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़भाड़ के समय, वीकेंड व पर्व त्योहारों के अवसर पर अक्सर देश- दुनिया के सैलानियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

इन पार्किंगों का हुआ निर्माण
मुनिकीरेती में कुंभ मेला बस पार्किंग, स्वामी शिवानंद डबल स्टोरी पार्किंग, बदरीनाथ मार्ग स्थित मल्टी स्टोरी पार्किंग, तपोवन सराय बाईपास में डबल स्टोरी पार्किंग, खारास्रोत में बाईपास मार्ग पार्किंग ।
विज्ञापन

यहां अनधिकृत पार्क होते हैं वाहन
ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में कोई सार्वजनिक स्थल ऐसा नहीं है, जहां अनधिकृत रूप से वाहनों को पार्क नहीं किया जा रहा हो। यही वाहन अक्सर क्षेत्र में यातायात अव्यवस्था की वजह बनते हैं। स्थानीय निवासी सुरेंद्र भंडारी, संजय अग्रवाल, राकेश चौहान का कहना है कि क्षेत्र में कैलासगेट स्थित कुंभ मेला पार्किंग संपर्क मार्ग व खारास्रोत नदी राफ्टिंग वाहनों की अवैध पार्किंग में तब्दील हो चुके हैं, जबकि पीडब्ल्यूडी तिराहा पर बदरीनाथ हाईवे लोकल थ्री व्हीलर वाहनों की अवैध पार्किंग बन चुकी है। इसी तरह शिवानंद टैक्सी पार्किंग से लेकर दर्शन महाविद्यालय तक का बदरीनाथ हाईवे के दोनों किनारों पर लोकल व पर्यटक वाहनों को पार्क किया जा रहा है। तपोवन सराय में थ्री व्हीलर की अवैध पार्किंग व तपोवन तल्ला स्थित लक्ष्मण चौक पुलिस द्वारा नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने के बावजूद वाहनों की अवैध पार्किंग बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें