फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदलेगा नीट का सिलेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों की देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक नोटिस जारी कर इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। इससे देशभर के दस लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि इस बार नीट में नियम बदलेंगे, इस पर स्पष्टता नहीं है।
देशभर में अफवाह फैली हुई है कि सीबीएसई इस साल नीट-2018 के सिलेबस में बदलाव करने जा रहा है। इस अफवाह पर बोर्ड ने ब्रेक लगा दिया। सीबीएसई ने नीट की वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है इसके मुताबिक नीट के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। बोर्ड ने साफ किया है कि जो सिलेबस नीट 2017 में था, वहीं इस साल भी लागू रहेगा। हालांकि अभी कुछ नियमों में बदलाव की अफवाह पर सीबीएसई ने कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि नीट में अवसरों की सीमा तय की जा सकती है। इसके अलावा कई और बदलाव किए जा सकते हैं। नीट में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा 12वीं में अभ्यर्थी के पास भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान के अलावा अंग्रेजी विषय होना जरूरी है। भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी के मुताबिक सीबीएसई नीट के सिलेबस को लेकर छात्रों के बीच काफी चिंताएं थीं, जो कि अब दूर हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द आएगा नोटिफिकेशन
सीबीएसई नीट का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। माना जा रहा है कि मई के पहले रविवार यानी छह मई को देशभर में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि अभी नोटिफिकेशन आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें