फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में छुआरा फंसने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गले में छुआरा फंसने से मासूम की मौत
विज्ञापन

कालसी तहसील के चंदोऊ गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया। कालसी तहसील के चंदोऊ गांव में गले में छुआरा फंसने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से गांव में गम का माहौल है। साथ ही माघ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह चंदोऊ गांव निवासी दलिप सिंह अपने दो वर्षीय पोते लक्ष्य को छुआरा खिला रहे थे। अचानक बच्चे के गले में छुआरा फंस गया। जिससे बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ने पर उन्होंने पिता विवेक और ताऊ कुंदन सिंह को दी। परिजन बच्चे को लेकर साहिया स्थित प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। जहां से बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों से बच्चे को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। बच्चे के दादा और पिता सदमे में है। बच्चा परिवार में इकलौता था, उससे बड़ी उसकी एक बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें