फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोंटी ने परिवार सहित गंगा संगम पर किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने परिवार सहित देवप्रयाग संगम में गंगा पूजन किया। इस दौरान उन्होंने किसी प्रकार बातचीत करने से इनकार कर दिया। हालांकि बच्चों को सेल्फी खिंचवाने से नहीं रोका।
विज्ञापन

रविवार देवप्रयाग संगम रोड पर लोगों ने एक विदेशी व्यक्ति को कंधे पर एक बच्ची बिठाए आता हुआ दिखा। संगम नगरी में विदेशियों का आगमन आम बात है। ऐसे में किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब वह संगम पहुंचा, तो वहां बैठे पं. विवेक सयाना ने उस व्यक्ति से पूछा कि आर यू जोंटी रोड्स? जवाब में व्यक्ति बोला एस।
इसके बाद आसपास के लोग खुशी से झूम उठे। उनके सामने क्रिकेट की दुनिया का प्रसिद्ध नाम रहा जोंटी रोड्स थे। जोंटी ने लोगों से अनुरोध किया कि वह फोटों खींच ले, लेकिन यह कहकर शोर न मचाएं कि उनके सामने जोंटी है। उन्होंने बच्चों को निराश नहीं किया और सेल्फी खींचने दी।
विज्ञापन

जोंटी और उनकी पत्नी मेलनी ने भागीरथी और अलकनंदा नदी के संगम (गंगा नदी) में पूजा-अर्चना की। पं. दिनेश भट्ट ने उनकी पूजा संपन्न कराई। यहां बता दे कि जोंटी और उनकी पत्नी भारतीय संस्कृति से काफी लगाव रखते हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रोड्स रखा है। संगम बाजार में जोंटी के परिवार ने वैशाख सिंह की दुकान की प्रसिद्ध मिठाई सिंगोरी (मालू के पत्ते में लिपटी स्थानीय मिठाई) खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें