फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर अमल न हुआ तो परियोजना कंपनी के खिलाफ होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। जनप्रतिनिधियों ने एनएचपीसी की प्रस्तावित कोटलीभेल जल विद्युत परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज एनएचपीसी की कोटलीभेल जल विद्युत परियोजना में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा कि परियोजना कंपनी स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है। जबकि कंपनी में अस्थायी तौर पर कार्यरत स्थानीय कर्मियों को पूरे माह का वेतन भी नही दिया जा रहा है। सुरक्षा कार्यों में तैनात कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिल पाया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि परियोजना क्षेत्र में शामिल करने से महाविद्यालय का विकास भी अवरुद्ध हो चुका है। जनप्रतिनिधियों ने समस्या का समाधान नहीं करने पर कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य सिद्धि तड़ियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला देवी, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, बबली देवी, पहाड़ी छात्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल, सीताराम रानाकोटी आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें