फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी भंग्यूल क्षेत्र में सुलगते रहे जंगल, नहीं बुझी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के भंग्यूल वन क्षेत्र में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को चौथे दिन भी यहां जंगल धू-धू कर जलते रहे। चार दिनों से लगी आग से यहां करीब साढे़ चार हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो चुकी है।
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारी लगातार चार दिनों से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग चट्टानी क्षेत्र में होने से काबू नहीं पाया जा सका है। पार्क के वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चंद्र बिष्ट का कहना है कि वन क्षेत्र के चट्टानी हिस्से में आग लगी होने से आग को बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं। आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लाइन काट दी गई हैं। दूसरी ओर, बदरीनाथ वन प्रभाग के पीपलकोटी क्षेत्र के धुरा तोक में शनिवार रात से जंगल जल रहे हैं, जिससे यहां करीब एक हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। यहां रविवार देर शाम तक भी वन विभाग की ओर से आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है।
इधर, बदरीनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडे का कहना है कि क्षेत्र में लगी आग की सूचना मिलते ही टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। शीघ्र आग पर काबू कर लिया जाएगा। साथ ही आग लगने के कारणों की भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें