फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, जब्त किये आठ सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट। जिला पूर्ति विभाग ने शुक्रवार को घाट बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने होटलों में उपयोग किए जा रहे आठ सिलेंडर जब्त किए। टीम ने अन्य होटल व्यवसायियों को भी घरेलू सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

घाट बाजार में लंबे समय से घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए पूर्ति विभाग की ओर से घाट बाजार में छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने बाजार में महावीर सिंह, कमल सिंह कठैत, शिव सिंह नेगी, रणजीत सिंह, मुकेश सिंह खत्री, नव दुर्गा स्वीट शॉप, रावत स्वीट शॉप और कुंवर स्वीट शॉप में घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करता पाया गया। इस पर टीम ने सभी आठ सिलेंडर जब्त कर किए। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी इंद्र देव नौटियाल, विक्रम धुनियाल, दिनेश कुमार और जयकृत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें