देवाल। वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने क्रू-स्टेशनों पर फायर वाचरों की तैनाती की है। बदरीनाथ वन प्रभाग के रेंजर टीएस बिष्ट ने बताया कि आग से जंगलों को बचाने के लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है, जिसके तहत देवाल ब्लॉक में 8 क्रू-स्टेशन बनाए गए हैं। एक क्रू-स्टेशन में 6 कर्मचारियों और 24 फायर वाचरों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के गांवों और स्कूलों में गोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।