फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नंद देवी राष्ट्रीय पार्क के अरोसी क्षेत्र में दहकते रहे जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अरोसी क्षेत्र के जंगल दूसरे दिन भी धधकते रहे। रविवार से पार्क प्रशासन की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही लेकिन आग काबू नहीं हो पा रही है। जंगल में लगी आग से अभी तक अरोसी से फ्यूंलानारायण के बीच 50 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जल चुका है। दो दिनों से जंगलों में लगी आग के बाद अब पार्क प्रशासन के अधिकारी आग को कंट्रोल बर्निंग बताकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के भेंटा, पिलखी और अरोसी क्षेत्रों के जंगल में शनिवार शाम आग लग गई थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पार्क प्रशासन को दे दी थी लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। रविवार दोपहर को भेंटा और पिलखी गांवों के समीप आग पहुंची तो ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और खुद ही आग बुझाने में जुट गए। अधिकारियों के गांव पहुंचने तक भेंटा और पिलखी के ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। इसके बाद पार्क की टीम ग्रामीणों के साथ अरोसी के जंगलों की आग बुझाने में जुट गई लेकिन आग की लपटों के कारण सोमवार देर शाम तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से अभी तक अरोसी से फ्यूंलानारायण के बीच 50 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। पिलखी गांव के हर्षवर्द्धन फरस्वाण, मनोज पंवार, प्रेम पंवार और जितेंद्र कंडवाल का कहना है कि क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की सूचना देने के बाद भी पार्क प्रशासन की ओर से की गई देरी के चलते आग ने भयावह रूप ले लिया है। अब आग पर काबू पाना कठिन हो गया है। आग से क्षेत्र में बांज, बुरांस और कई अन्य पेड़-पौधे जल चुके हैं। वहीं नंदा देवी राष्ट्री पार्क के वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चंद्र बिष्ट का कहना है कि जंगलों में पार्क की ओर से कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। जल्द ही फैल रही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें