फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजम के आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआइटी के स्थायी परिसर निर्माण, शुद्ध पेयजल की मांग व संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर प्रगतिशील जन मंच का धरना 212 वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मांगों को जायज बता कर आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जम कर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस के शासन काल में लोगों को रसोई गैस सिलेंडर 400 में मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसकी कीमत बढ़ाकर 800 रुपये कर दी। जबकि राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत गरीब लोगों को मिलने वाली राशन को भी मंहगा किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रजम की ओर से शुरू की गई इस मुहिम में वह पूर्णत जनता के साथ है। इस मौके पर प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने मांगों के प्रति सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति का कड़ा विरोध किया। कहा कि जब तक मांगे पूरी नही हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ केदारनाथ क्षेत्र के विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक जीतराम, अनसुया प्रसाद मैखूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें