फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका उठाएगी हर घर से कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पालिका क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन और निस्तारण के लिए पालिका अब हर घर से कूड़ा उठाएगी। इसके लिए उपभोक्ता को 30 रुपये से 1200 रुपये तक यूजर चार्ज देना होगा। 15 जनवरी से शुरू होने वाली इस योजना के लिए पालिका ने सभी वार्डों में 40 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की। साथ ही मकानों के बाहर या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास कूड़ा बिखेरने पर जुर्माने का प्रावधान भी किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में तीन साल से कूड़ा मोबाइल वाहन से कूड़ा निस्तारण का काम चल रहा है, लेकिन मोबाइल वाहन से केवल सड़क वाले इलाकों का ही कूड़ा उठ रहा था। ऐसे में पालिका ने अब हर घर से कूड़ा उठाने का प्रावधान किया है। योजना के तहत नगर के सातों वार्डों में सोमवार से 40 पर्यावरण मित्र घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जैविक, अजैविक कूड़ा उठाने का काम करेंगे। पालिका के सफाई निरीक्षक नितिन सती ने बताया कि अस्पताल से 450 रुपये प्रति माह, मेडिकल स्टोर से 200 प्रतिमाह, स्कूल, सरकारी कार्यालयों से 150 और अन्य आवासीय शिक्षण संस्थानों से 250 प्रतिमाह चार्ज लिया जाएगा। निजी क्षेत्र में मकान से 30 रुपये, होटलों और गेस्ट हाउसों से 250, धर्मशालाओं से 50, बारातघर, कबाड़ी और वर्कशाप से 1200 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज लिया जाएगा। पर्यावरण मित्र सीटी बजाकर कूड़ा इकट्ठा करेंगे। सीटी बजते ही आपको अपने घर का जैविक और अजैविक दोनों तरह का कूड़ा अलग-अलग पर्यावरण मित्र को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें