फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफल्डा के ग्रामीणों ने किया तहसील परिसर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र में मिलाए जाने का विरोध कर रहे उफल्डा के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उफल्डा के ग्रामीण श्रीनगर पालिका क्षेत्र में मिलाए जाने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण पूर्व में अनशन भी कर चुके हैं। तब ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक मुकेश कोहली के आश्वासन पर अनशन समाप्त किया था। बाद में ग्रामीणों ने उफल्डा में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे क्रमिक अनशन शुरू दिया था। शुक्रवार को उफल्डा के ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप तहसील परिसर का घेराव कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि सरकार उनके हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनकी मर्जी के खिलाफ उन्हें पालिका क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें