फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन डेस्टीनेशन की तर्ज पर होगा बेनीताल का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। योजना धरातल पर उतरी तो नैसर्गिक सुंदरता से भरपूर बेनीताल जल्द पर्यटन डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित होगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए मंथन योजना के तहत 1 करोड़ 25 लाख के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। इसके तहत बेनीताल को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित किया जाएगा।
कर्णप्रयाग ब्लाक के चांदपुर पट्टी में स्थित बेनीताल पर्यटन की दृष्टि से सुंदर है। यहां सालाना भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिसके चलते लोग लगातार इसे विकसित करने की मांग कर रहे थे। जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि बेनीताल को विजन 2022 के लिए मंथन योजना के तहत पर्यटन डेस्टिनेशन बनाने की योजना है। इसके तहत बेनीताल में बंबू हट्स, पैदल भ्रमण पथ, पर्यटकों के लिए ब्यू प्वाइंट, बेनीताल से दिवालीखाल तक पैदल अश्व मार्ग, झील का विकास और झील के लिए जलापूर्ति योजना पर काम के साथ स्वच्छता संबंधी काम और पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अब बेनीताल के विकास के लिए जमीन संबंधी काम पूरे करने के लिए बदरीनाथ वन प्रभाग से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सती मां अनुसूया मंदिर में भी होंगे कई काम
चमोली जिले के प्रसिद्ध सती मां अनसूया मंदिर परिसर में योजना के तहत विभिन्न कार्य किए जाने भी प्रस्तावित हैं। जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव का कहना है कि मंदिर परिसर में 23 लाख 55 हजार के प्रस्ताव में मंदिर परिसर का विकास, परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइटों का काम, अत्री मुनि आश्रम में रेलिंग और अन्य कार्य, मंडल से मंदिर तक ट्रैक मार्ग का सुधारीकरण, स्वच्छता संबंधी कार्य और रिंगाल के कूड़ेदान सहित अन्य काम किए जाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें