देवाल। ब्लाक को बंदरों से निजात दिलाने के किए मथुरा से टीम शुक्रवार को देवाल पहुंची और उन्होंने बंदरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया गया। टीम ने पहले चरण में बाजार, नंदकेशरी, सेलखोला गांव, इच्छोली, हाटकल्याड़ी, तलौर और कैल में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि बंदर जहां लोगों पर हमला कर रहे हैं वहीं खेती को भी बर्बाद कर रहे हैं। वन विभाग के रेंजर टीएस बिष्ट ने कहा कि ब्लाक को बंदरों के आतंक से मुक्त किया जाएगा। बृहस्पतिवार को वन विभाग ने भी रेंज कार्यालय के पास पिंजरा लगाकर 15 बंदरों को पकड़ा है।