फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो -- रंगमंच से किया शहीदों का भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। धाद ने फूलदेई अभियान के तहत विश्व रंगमंच दिवस पर नाटक का मंचन कर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शहीद जसवंत सिंह के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी में रंगकर्मी कैलाश कंडवाल के निर्देशन पर नाटक प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने सैनिकों के योगदान को याद किया। साथ ही पुलवामा समेत अन्य घटनाओं में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। छात्राओं ने लोकेश नवानी के लिखे गीत ‘ऐ लड़की मुस्कुरा तू जोर से हंस खिलखिला’ का गायन भी किया। युवा धाद की सहसचिव आशिया ने बताया कि फूलदेई अभियान के तहत बच्चों की रचनात्मका को नई पहचान देने के लिए लेखन, चित्रकला समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। रंगकर्मी गजेंद्र वर्मा ने कहा कि रंगमंच हमारे व्यक्तित्व को नया आयाम देता है। पूरण चंद भट्ट ने कहा कि धाद की पहल से प्रेरित होकर वह विद्यालय में ‘तीन कोने’ स्थापित कर रहे हैं, जहां छात्र-छात्राओं को अच्छी किताबें पढ़ने को मिलेंगी। धाद ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय निरंजनपुर में छात्रों का कोना बनाया। इसमें विमला भट्ट, पूरण चंद भट्ट और सत्यवती देवी ने सहयोग किया। मौके पर दीपक सेठी, नाथी राम पाल, मनिल कंडवाल, अपूर्व आनंद, सुदीप जुगलन, तन्मय ममगाई, अपूर्व आनंद, नीलम बिष्ट, गीता भट्ट, कुलदीप कौशल, अजय, शोभा रतूड़ी, सविता जोशी, बृजमोहन उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें