केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है।
एक जनवरी 2015 और 31 दिसंबर 2019 के बीच खेल क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि आवेदन करने वाले खिलाड़ी हिंदी या अंग्रेजी में अपना बायोडाटा खेल निदेशालय के पास भेज सकते हैं। 15 अप्रैल के इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।