जोशीमठ। देश के विभिन्न राज्यों के पहुंचे पर्यटकों का 35 सदस्यीय दल देश के अंतिम गांव माणा, बदरीनाथ धाम और मलारी का भ्रमण करने के बाद मंगलवार को लौट गया है। दल में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
उत्तरकाशी जिले के वेयर इगल्स डेयर ग्रुप द्वारा शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष देश के अंतिम गांव माणा तक बाइकर्स रैली का आयोजन किया जाता है। विगत छह जनवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून से दल को हरी झंडी दिखाकर माणा के लिए रवाना किया था। दल में शामिल दिल्ली के संदीप गोस्वामी, मुंबई के अमित कुमार और अहमदाबाद के यतिन पटेल का कहना है कि चार धाम की शीतकालीन यात्रा बेहतर चल सकती है। इन दिनों यहां का मौसम और प्राकृतिक नजारा भी मन-मस्तिष्क को सुकून देने वाला है। यहां आकर उनका सपना साकार हुआ है। माणा और बदरीनाथ में बर्फ नहीं दिखी, जिससे मायू हाथ लगी। माणा से आगे सतोपंथ तक भी बर्फ बेहद कम है।