फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्शों के साथ संस्कृति-संस्कार भी जरूरी : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ओल्ड सर्वे रोड स्थित ऐननडेल पब्लिक स्कूल में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी के बैनर तले मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कक्षा एक से आठ तक के 110 विद्यार्थियों को कोट बांटे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों में आदर्शों के साथ संस्कृृति एवं संस्कारों का होना भी जरूरी है। बच्चों की प्रथम पाठशाला घर होता है। बच्चा अपने घर से ही संस्कार एवं संस्कृति सीखता है। इसी आधार पर वह अपने आदर्शों को चुनता है। उन्होंने कहा कि मसूरी क्षेत्र के हर विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था की जानी है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है। इस मौके पर पार्षद योगेश योगी, समिति के सचिव रमेश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष मनोज जोशी, प्रधानाचार्य जीएस आनंद, डॉ. बबीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) श्रीदेव सुमन नगर मंडल के अध्यक्ष समीर डोभाल ने अजय राणा को मंडल उपाध्यक्ष एवं दीपक अरोड़ा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। शनिवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पहुंचने पर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। विधायक ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा, सिकंदर सिंह, आरएस परिहार, मंजीत रावत, मंसूर खान, निरंजन डोभाल, सुरेंद्र नेगी, संजय नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें