फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परितोष के शतक से द्रोणा इलेवन की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर में चल रही 72वीं जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें द्रोणा इलेवन ने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और युवा वर्ल्ड बैंक ने सैनस क्रिकेट एकेडमी को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
रेंजर्स ग्राउंड पर द्रोणा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 228 रन बनाए। टीम के लिए परितोष आर्य ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा गौरव ने 50 व विनय ने 47 रनों का योगदान दिया। अभिमन्यु के गेंदबाज रोहन ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। जवाब में उतरी अभिमन्यु की टीम केवल 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच 90 रनों से हार गई। द्रोणा के लिए गौरव ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर दूसरा मुकाबला गेंदबाजों के नाम रहा। युवा वर्ल्ड की टीम पहले खेलते हुए पूरे विकेट खोकर महज 92 रन ही बना सकी। बल्लेबाज कैलाश ने 31 व एस. सिंह ने 11 रनों की पारी खेली। सैनस की ओर से संजय ने तीन और चंद्रा, श्रीकांत, अंकित व एम. हसन ने एक-एक विकेट झटके। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैनस एकेडमी की टीम 92 रनों के आसान से लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। पूरी टीम केवल 45 रनों पर सिमट गई और मैच 47 रनों से हार गई। टीम के लिए ललित के 12 सर्वाधिक रन बनाए। युवा वर्ल्ड की ओर से मनोज व सीपी ने चार-चार विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें