फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

297 रनों की लीड के साथ उतराखंड की स्थित मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के बीच चल रहे मुकाबले में उत्तराखंड 297 रनों की लीड बनाकर मजबूत स्थित में पहुंच गया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तराखंड ने छह विकेट खोकर 168 रन बना लिए थे। पहली पारी में उत्तराखंड ने 199 रन बनाए थे।
विज्ञापन

अरुणाचल के मंगलदाई क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। अरुणाचल ने 15 रनों से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन 15 रनों पर तीन विकेट गवांने के बाद अरुणाचल की टीम दूसरे दिन भी संभल कर नहीं खेल पाई। पूरी टीम केवल 70 रनों पर ही ढेर हो गई। उत्तराखंड के गेंदबाज अग्रिम तिवारी ने चार, हरजीत और हिमांशु ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम ने छह विकेट खोकर 168 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए अजीत सिंह रावत ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पुंडीर ने 29 रन बनाए। बल्लेबाज दिनेश पंवार 28 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें