ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से 44वें खलंगा मेले का आयोजन 25 नवंबर को किया जाएगा। नालापानी स्थित खलंगा स्मारक में होने वाले मेले से पहले 24 नवंबर को विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही वन भोज आकर्षण का केंद्र रहेेगा। बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष रि. ले. कर्नल दीवान सिंह खड़का ने बताया कि समिति की ओर से एंग्लो गोरखा वार की स्मृति में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। समिति और शांति फांउडेशन की ओर से मेले के शुभारंभ पर चंद्रमणी स्थित मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। जबकि, 25 नवंबर को नालापानी स्थित खलंगा स्मारक में सुबह आठ बजे से खलंगा वार फॉर ब्रेबरी का आयोजन किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में समिति के सचिव जितेंद्र खत्री, कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री, किशन सिंह पंवार, राम सिंह थापा, कर्नल सीबी थापा, कर्नल एसएम शाही, मोहब्बत सिंह थापा, बिनु गुरुंग, गोपाल राना, पूजा सुब्बा, बीके बराल, कमला थापा आदि मौजूद रहे।