फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के बाबत आर्यन ने प्राचार्य को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आर्यन छात्र संगठन ने बुधवार को डीएवी कॉलेज प्राचार्य का घेराव कर कॉलेज की समस्याओं के समाधान की मांग रखी। छात्रों का आरोप है कि छात्र-छात्राएं कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

आर्यन छात्र संगठन के महासचिव शूरवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में बुधवार को छात्रों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग पर प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना घेराव किया। शूरवीर सिंह चौहान का कहना है कि कॉलेज के सभी शौचालय जीर्णशीर्ण हो गए हैं। इसके चलते विशेष कर छात्राओं को परेशानी हो रही है। पानी की टंकी की सफाई नहीं होने से सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज स्टाफ को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन छात्रों की समस्या के समाधान के प्रति कोई प्रयास नहीं उठाया जा रहा है। शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वहीं प्राचार्य ने साकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घेराव करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष सोनू बिष्ट, कपिल चौधरी, महेंद्र राणा, नवीन सकलानी, सतीश मोहन पंत, आकाश रावत, अनीश राठौर, संदीप कुकरेती, ऋ षभ चौहान, संजय चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें