फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- सामान्य डिग्री कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य डिग्री कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम का विरोध
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देशभर में चल रहे सामान्य डिग्री कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से विरोध किया जाएगा। एबीवीपी के प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में पहुंचे एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आम्बेकर ने यह बात कही।
सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आम्बेकर ने कहा कि एबीवीपी को प्रदेश सरकार की नीतियों पर चर्चा करनी चाहिए। देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एबीवीपी की पहचान बनती जा रही है। आईआईटी व एनआईटी के छात्र भी एबीवीपी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में नर्मदा बचाव में छात्र संगठन के योगदान का उदाहरण दिया। इसी प्रकार उत्तराखंड में छात्र संगठन को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।इसके अलावा छात्र नेताओं को राजनीति के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहने की आवश्यकता जताई। इस दौरान आम्बेकर ने एबीवीपी के जीते 52 अध्यक्षों, 32 उपाध्यक्षों, 28 महासचिवों, 34 कोषाध्यक्षों, 33 विवि प्रतिनिधियों, छह छात्रा पदों पर जीत दर्ज करने वाले सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समाजसेवी अशोक विंडलास ने कहा कि एबीवीपी न केवल छात्र राजनीति में सक्रिय है बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेती है। उन्होंने इस साल छात्रसंघ चुनावों में विजयी हुए प्रत्याशियों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि एबीवीपी के सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि उत्तराखंड में एबीवीपी बेहतर कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी प्रदीप शेखावत, विभाग संयोजक मनीष रावत, जिला संयोजक हिमांशु कुमार, डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट, डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष मनबीर सिंह नेगी, शुभम सिमल्टी, राहुल लारा, जितेंद्र कुमार रिंकू, तृप्ति बलूनी, अंशुल चावला, संकेत नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेमेस्टर का होगा पुरजोर विरोध
एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आम्बेकर ने कहा कि सामान्य डिग्री कोर्स में लागू हुए सेमेस्टर सिस्टम का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीजी और प्रोफेशनल कोर्सेज में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर सकती है, लेकिन सामान्य स्नातक कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम थोपना उचित नहीं है। डिग्री कॉलेज के शिक्षक व छात्र लगातार विरोध कर रहे हैं। कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा नहीं है और शिक्षक भी नहीं है। ऐसे में सेमेस्टर सिस्टम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें