फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की समस्याओं से जुड़ी है गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग के लिए राजधानी संवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पलायन राज्य के लिए एक बड़ी समस्या बन गई हैा। गैरसैंण राजधानी बनाए जाने की मांग राज्य की समस्याओं से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को स्थानीय डालमियां धर्मशाला में आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के जल, जंगल, जमीन, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के सवाल आज भी वहीं है। पलायन एक बड़ी समस्या बन कर उभर गई है। गैरसैंण राजधानी बनाने की मांग इन सभी समस्याओं के साथ जुड़ी मांग है। वक्ताओं ने कहा कि सरकारें केवल ठेकेदारों, खनन व शराब माफियाओं के पक्ष में नीतियां बना रही हैं। जबकि लोगों की समस्याएं जस की तस हैं। गैरसैंण राजधानी की मांग पहाड़ से पलायन रोकने की भी लड़ाई है। परिचर्चा की अध्यक्षता वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी केदार सिंह बिष्ट, ने की। परिचर्चा में इंद्रेश मैखुरी, प्रदीप सती मोहित डिमरी, कूपर सिंह, अतुल सती, शिवानी पांडे, भगवती प्रसाद मैंदोली, संजय घिल्डियाल, मदन मोहन नौटियाल आदि ने विचार व्यक्त किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें