नारायणबगड़। ब्लॉक के गंडीक गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह खत्री की पत्नी और जिले के प्रथम महिला ग्राम प्रधान कल्पेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। उनका निधन शनिवार सुबह कर्णप्रयाग में हुआ था। रविवार को उनकी अंत्येष्टि में विधायक मगन लाल शाह, एसडीएम कर्णप्रयाग केएन गोस्वामी और राजस्व कर्मी, जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक टीपी चमोला, अश्वनी कुमार चौहान, जनार्दन चमोली आदि शामिल हुए। इस मौके पर उनके ज्येष्ठ पुत्र पुष्कर सिंह खत्री और कनिष्क पुत्र देवेंद्र खत्री ने अपनी मां को मुखाग्नि दी।