फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन महाव्रत: एसओ इंस्पेक्टर ने खिलाया भरपेट खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ऑपरेशन महाव्रत को लेकर शनिवार को शहर के थाने और कोतवाली में माहौल पूरा बदला नजर आया। एसओ और इंस्पेक्टर अपनी मौजूदगी में एसआई, हेड कांस्टेबलों और कांस्टेबलों को भरपेट खाना खिलाते नजर आए। पुलिस लाइन रोशनाबाद में विशेष तौर पर खीर और पनीर भोजन में परोसी गई। खुफिया विभाग से लेकर आला अफसर भी चौकस रहकर पल पल की खबर लेते रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस में वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को ऑपरेशन महाव्रत की घोषणा से आला अफसर हिले हुए थे। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार प्रसार भी हो था, जिसके चलते कई पुलिस कर्मियों पर गाज भी गिरी। शनिवार को महाव्रत के ऐलान के बाद से ही हरिद्वार जिले में भी एहतियात बरती जा रही थी। महाव्रत को लेकर सुबह होते ही एसओ और इंस्पेक्टरों ने अपने अपने थाने व कोतवाली में तैनात पुलिसवालों को योजनाबद्ध ढंग से बुलाना शुरू कर दिया था और सभी को एक एक कर मेस में ले जाकर खाना खिलाया। इस दौरान एसओ और इंस्पेक्टर खुद ही मौजूद रहे। जैसे जैसे पुलिसवाले आते रहे, उन्हें भोजना परोसा जाता रहा। बाकायदा फोन पर संपर्क कर उन्हें सुबह का भोजन घर या बाहर न करने की हिदायत दी जाती रही। इधर पुलिस लाइन में भी विशेष तौर पर कई व्यंजन बनाकर सुबह के खाने में परोसे गए। पुलिस अधिकारियों का फोकस इस बात पर था कि कही कोई महाव्रत का हिस्सा न बन जाए।
---------------
कोतवाल बोले मेरा जन्मदिन
हरिद्वार। ज्वालापुर के कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह तो अपना जन्मदिन होने की बात कहकर पुलिसवालों को खाना खिलाने की बात कहकर आमंत्रित करते रहे। वह पुलिसवालों से चुटकी लेते रहे कि उनका जन्मदिन है और इसलिए सुबह ही वह स्टाफ को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें