फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 88 होनहारों को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 88 होनहारों को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
अपनी मेहनत के दम पर आईआईटी, एनआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों में दाखिला लेने वाले 88 युवाओं को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने 50-50 हजार रुपये के प्रोत्साहन चेक बांटे। 15 छात्र-छात्राओं को सीएम ने चेक दिए, बाकी को सम्मान राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके अलावा इसी माह 90 और होनहारों को इस योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में दाखिला लेने वाले युवाओं को हर साल सम्मानित करने की योजना के तहत शुक्रवार को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 88 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को ऐसे ही मेहनत कर आगे बढ़कर प्रदेश का विकास करना है। तकनीकी विवि की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत इसी माह 90 और छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


इन छात्रों को सीएम ने दिए प्रोत्साहन चेक
सिद्धार्थ अग्रवाल : आईआईएम अहमदाबाद
प्रांजल भट्ट : आईआईएम अहमदाबाद
अवप्रीत कौर : आईआईएम कोलकाता
नकुल कोठारी : आईआईएम कोलकाता
सविता बोरा : आईआईटी रुड़की
गौतम गोयल : आईआईटी रुड़की
सौम्या पाराशर शर्मा : आईआईटी रुड़की
सुयश चंद्र विश्नोई : आईआईटी रुड़की
प्रिंसी वेर्शवाल : आईआईटी रुड़की
सलोनी गौतम : आईआईटी रुड़की
ऋषभ कुमार भारद्वाज : एनआईटी दिल्ली
आदित्य बिष्ट : एनआईटी हमीरपुर
तोशी वार्ष्णेय : एनआईटी कुरुक्षेत्र
पवन गौड़ : एनआईटी उत्तराखंड
शुभम उनियाल : एनआईटी उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें