फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौड़िगी गंगा तीर्थनगरी में रिलीज, उमड़े दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बौड़िगी गंगा’ तीर्थनगरी में रिलीज, उमड़े दर्शक
विज्ञापन

-- विधानसभा अध्यक्ष ने रिबन काटकर किया फिल्म का शुभारंभ

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हुई गढ़वाली फीचर फिल्म को देखने दर्शक उमड़ पड़े। रामा पैलेस सिनेमा हॉल में लगी फीचर फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’ का क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रिबन काटकर पहले शो का शुभारंभ किया। पहले शो को देखने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बौड़िगी गंगा फिल्म को आंचलिक सिनेमा की एक बेहतर फिल्म बताया। कहा कि फिल्म के जरिए पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने और स्वरोजगार अपनाकर बेरोजगारी दूर करने का अच्छा संदेश दिया गया है। सरकार पलायन पर रोक लगाने के लिए अपने स्तर से प्रयासरत है।
विज्ञापन

इस दौरान गढ़वाली फिल्म अभिनेता बलदेव राणा, गायक धूम सिंह रावत, नंदा कैसेट्स के संचालक चंद्र सिंह कैंतूरा शैल आदि भी दर्शक बने। वहीं, गढ़वाली फिल्म को देखने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस अवसर पर फिल्म के फिल्म निर्माता-निर्देशक अनिरुद्ध गुप्ता, लेखक व गीतकार अरुण प्रकाश बडोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, डा. राजे सिंह नेगी, संजीव चौहान, पंकज शर्मा, हर्षित गुुप्ता, राजा ढींगरा, उत्तम सिंह असवाल, रोशन उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें