नगर निगम की कार्रवाई से रहा हड़कंप, होर्डिंग्स-बैनर हटाए
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान अवैध होर्डिंग्स और बैनर हटाए। नगर निगम की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इस दौरान सड़क पर सामग्री ढेर करने वाले छह लोगों से 5600 रुपये जुर्माना वसूला गया।
भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने राजपुर रोड, दर्शनलाल चौक, न्यू कैंट रोड तथिा घंटाघर से अग्रसेन चौक तक अतिक्रमण के अलावा अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटाए। भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 50 होर्डिंग्स और बैनर हटाए गए हैं। इसके अलावा सड़क पर सामग्री ढेर करने वाले छह लोगों से 5600 रुपये जुर्माना वसूला गया।