लोटा बोतल बंद करो, शौचालय का प्रबंध करो
-- स्वयंसेवकों ने निकाली स्वच्छता जन जागरुकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेेश।
स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रैली निकाली। बृहस्पतिवार को ‘लोटा बोतल बंद करो शौचालय का प्रबंध करो’, ‘गंदगी को दूर भगाओ, उत्तराखंड को स्वच्छ बनाओ’ आदि नारों और स्लोगनों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता रैली निकाली। राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन के सप्ताहव्यापी एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती से शीशमझाड़ी, चंद्रेश्वरनगर व चौदहबीघा क्षेत्र में स्वच्छता रैली निकाली।
बौद्घिक सत्र में डा. सुनील थपलियाल ने स्वयंसेवकों को स्काउट गाइड के बारे में बताया। मौके पर प्रधानाचार्य सतीश चंद्र, प्रकाश बहुगुणा, सुरेश लाल, स्नेहलता भट्ट, वीरेंद्र मोहन सिंह, अरविंद कुमार आदि रहे। वहीं, श्रीभरत मंदिर इंटर कालेज में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने योग व कराटे प्रशिक्षण से दिन की शुरुआत की। साथ ही सुभाष नगर क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों को नारों और स्लोगनों के माध्यम से बेटी बचओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बौद्घिक सत्र में चार्टर्ड अकाउंट चंद्रशेखर ने क्रेडिट कार्ड के उपयोग व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नेत्र चिकित्सक डा. राजे नेगी ने छात्र-छात्राओं को आंखों की देेेखभाल की जानकारी दी। मौके पर प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, विनीत कुमार, मेजर गोविंद रावत, लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल, प्रशांत कुकरेती, रमेश बुुुटोला, सुखदेव कंडवाल, नीलम मनोड़ी, सोहन सिंह, प्रियंका भट्ट आदि रहे।
उधर, राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण किया। जिसमें पाया कि दो प्रतिशत लोग अशिक्षित, पांच प्रतिशत वयस्क मतदाताओं के पहचान पत्र नहीं बने हैं। नेत्र चिकित्सक डा. राजे नेगी ने स्वयंसेवकों के आंखों की जांच की व दवा दी। मौके पर उत्तम सिंह असवाल, मुकेेश रावत, नागेंद्र पोखरियाल, विवेकानंद जोशी, रविंद्र राणा, विवेक भारत गौड़, विजयपाल सिंह, मनोज गुप्ता आदि रहे।