ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
खेल महाकुंभ के दूसरे दिन आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पौड़ी को शिकस्त देकर मेजबान देहरादून की टीम चैंपियन बनी। बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में दून ने नैनीताल को हराकर खिताब जीता। वहीं, वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल हरिद्वार को हराकर चमोली ने जीता।
बृहस्पतिवार को कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने टिहरी को 39-12 व दूसरे सेमीफाइनल में हरिद्वार ने पौड़ी को 28-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में देहरादून ने पौड़ी को 44-27 से हराकर खिताब जीता। बैडमिंटन के पहले सेमीफाइनल में दून ने पौड़ी को 2-0 और दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल ने हरिद्वार को 2-0 से हराया। फाइनल में दून ने नैनीताल को 2-0 से शिकस्त दी। वालीबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में चमोली ने देहरादून को 2-0 और हरिद्वार ने नैनीताल को 2-0 से हराया। फाइनल में चमोली ने हरिद्वार को 2-0 से शिकस्त दी। टीटी के पहले सेमीफाइनल में दून ने ऊधमसिंह नगर को 3-0 व चमोली ने नैनीताल को 2-1 से हराया।
ताइक्वांडो 18 किग्रा भारवर्ग में हरिद्वार के रघुविंदर पहले, बागेश्वर के वत्सल सिंह दूसरे और चंपावत के देव चंद्र व श्रेय किमोठी तीसरे स्थान पर रहे। 21 किग्रा में पीयूष असवाल पहले, नैनीताल के कुशाग्र कुमार दूसरे और चंपावत के शावेज व यूएसएन के रितेश तीसरे, 23 किग्रा में बागेश्वर के कृष्णा कोश्यारी पहले, चमोली के अक्षित भट्ट पहले, दून के सुजीत दूसरे व चंपावत के प्रियांशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बॉक्सिंग 46 किग्रा में दून के विकास कुमार पहले, यूएसएन के रोहित कश्यप दूसरे, नैनीताल के अभय बहुगुणा व हरिद्वार के सूरज भारद्वाज तीसरे, 48 किग्रा में दून के शैलेश कांडपाल पहले, चंपावत के लोकेश सिंह दूसरे, पिथौरागढ़ के नरेश परिहार व पौड़ी के सुमित तीसरे स्थान पर रहे। 50 किग्रा में दून के अमनदीप पहले, यूएसएन के लोकेंद्र सिंह दूसरे व हरिद्वार के आशुतोष तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो के पहले सेमीफाइनल में पौड़ी ने नैनीताल और दून ने ऊधमसिंह नगर को हराया।
200 मी दौड़ में नैनीताल के जसराज पहले, यूएसएन के मनसुख सिंह दूसरे व हरिद्वार के नितिन तीसरे, 400 मी में पिथौरागढ़ के दीपांशु कुमार पहले, नैनीताल के कोविद जैन दूसरे, यूएसएन के लक्की तीसरे, 800 मी में नैनीताल के नीरज नगरकोटी पहले, यूएसएन के मिंदर सिंह दूसरे व चमोली के तिलक तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में हरिद्वार के मुकुल को पहला, यूएसएन के गौरव राणा को दूसरा व पौड़ी के अर्जुन चौहान को तीसरा और चक्का फेंक में पौड़ी के शशांक रावत को पहला, नैनीताल के हर्षित को दूसरा और हरिद्वार के दिव्यम को तीसरा स्थान मिला।