फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विवि में पूर्व अध्यक्षों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन कगिह

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों के निलंबन को लेकर छात्रों ने विवि परिसर के मुख्यद्वार पर जमकर होकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने अनुशासन समिति के सदस्यों पर कई गंभीर आरोप लगाते निलंबन वापस न होने पर भूख हड़ताल और आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र पूर्व छात्र संघ महासचिव ललित शर्मा के नेतृत्व में विवि परिसर के गेट पर एकत्रित हुए। यहां पर छात्रों ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनूप बहुखंडी और शिवचरण नौडियाल के निलंबन को वापस करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। छात्रों ने अनुशासन समिति के सदस्यों पर पुरानी रंजिश के चलते निलंबन का फैसला लिए जाने का आरोप लगाया। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष आशीष सेमवाल और छात्र नेता धीरज ने कहा कि अनुशासन समिति ने छात्रों के एक संगठन को लाभ पहुंचाने और बदले की भावना से निलंबन किया है। आशीष पोखरियाल ने कहा कि यदि जल्द पूर्व अध्यक्षों के निलंबन कार्रवाई हो वापस नहीं लिया गया तो छात्र प्रदेश में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सह सचिव सोनू शर्मा, विपिन्न ध्यानी, चिंता, नेहा उपाध्याय, अंकित पांडेय, अनिल, प्रति कौर, पवन, मोहित आदि मौजूद थे।
....................
निलंबन के विरोध में उतरे संस्कृत महाविद्यालयों के छात्र
हरिद्वार। संस्कृत विवि में पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों के निलंबन का विरोध करते हुए ऋषि संस्कृत महाविद्यालय और चेतन ज्योति महाविद्यालय के छात्रों ने संस्कृत विवि प्रशासन और अनुशासन समिति का पुतला दहन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए निलंबन को एक पक्षीय कार्रवाई बताया। ऋषि संस्कृत महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कपिल शर्मा और चेतन ज्योति संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि विवि में पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों का निलंबन दुुुर्भाग्यपूर्ण है। निलंबन वापस न होने आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर शुभम पंत, आकश तिवारी, विपिन उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, नवीन चंद्र, विवेक, जीवन, तपेंद्र, कमलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें