फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से लटका है इंडोर स्टेडियम का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। नगर में बनने वाले इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य स्वीकृति के एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। मामले में बढ़ती राजनीति से जहां नगर पालिका बोर्ड ने स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव को ही खारिज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता स्टेडियम का निर्माण जीआईसी परिसर में कराने की पैरवी में जुटे हुए हैं।
गौचर में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की मांग पर पूर्व विधायक और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. एपी मैखुरी ने विधायक निधि से 25 लाख रुपये और डीपीसी सदस्य इंदु पंवार ने जिला योजना से 10 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे। कुल 35 लाख की स्वीकृति मिलने पर पालिका ने मेला मैदान में गो सदन के निकट स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव पारित किया। 24 दिसंबर 2016 को सीडीओ कार्यालय से स्टेडियम निर्माण का कार्यादेश जारी हुआ। पालिका बोर्ड ने 17 अप्रैल 2017 को निविदा आमंत्रित की और 27 अप्रैल 2017 को निविदा खुलने पर ठेकेदार को निर्माण कार्य का आर्डर जारी कर दिया गया। मगर इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने गो सदन के निकट इंडोर स्टेडियम निर्माण के औचित्य पर सवाल उठाते हुए राइंका परिसर में स्टेडियम के निर्माण की पैरवी की। नगर पालिका और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच स्टेडियम निर्माण को लेकर उपजे विवाद से पालिका बोर्ड ने स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव को ही खारिज कर दिया। इसके लिए स्वीकृत 35 लाख रुपये से रामलीला मैदान में बहुउद्देश्यीय प्रतीक्षालय बनाने का प्रस्ताव सीडीओ कार्यालय को भेजा है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता अभी भी राइंका परिसर में स्टेडियम निर्माण की पैरवी में जुटे हैं।
विज्ञापन


कोट
स्टेडियम के अलावा अन्य कई विकास योजनाओं के लिए जिला योजना से पैसा स्वीकृत कराया है। पैसा स्वीकृत करवाने में काफी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में किसी योजना का खटाई में पड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। - इंदु पंवार डीपीसी सदस्य।

विवाद गहराने और सीडीओ कार्यालय से भूमि संबंधी आपत्ति लगने के बाद पालिका बोर्ड ने स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव खारिज किया और इस धनराशि से बहुउदेश्यीय प्रतीक्षालय निर्माण का प्रस्ताव सीडीओ कार्यालय को भेजा है। - मुकेश नेगी अध्यक्ष नगर पालिका गौचर।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय से स्टेडियम निर्माण के लिए अनापत्ति मंगाई गई हैं। अनापत्ति मिलने पर पैसा सीधे शिक्षा विभाग को चला जाएगा और राइंका परिसर में स्टेडियम का निर्माण होगा। - गजेंद्र नयाल नगर अध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें