फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले शैलेश्वर मेले की बैठक हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पौराणिक सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव मंदिर बैनोली में 11 से 14 फरवरी तक चार दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। रविवार को यहां संपन्न मेला समिति की बैठक में मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि मेले के पहले दिन 11 फरवरी को रुद्राभिषेक पाठ आयोजित किया जाएगा और क्षेत्र के ग्रामीणों और महिलाओं की ओर से कर्णप्रयाग संगम तट से शैलेश्वर तक जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। मैती संस्था और विभिन्न स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 12 को ऐरोली के ग्रामीणों द्वारा रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा। 13 को स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। 14 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर यज्ञ, भंडारे और पुरस्कार वितरण समारोह के बाद मेले का समापन होगा। मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले के शुभारंभ के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और समापन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आमंत्रण दिया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह नेगी और गायत्री नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, विनोद चौहान, अरुण मैठाणी, सुभाष नौटियाल, राजेंद्र सिंह भंडारी, हरेंद्र चौधरी, अवतार भंडारी, भरत सिंह रावत आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें