फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल, एनआईटी, पेयजल के लिए आज से क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में चिकित्सकों की तैनाती, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस का शीघ्र निर्माण की मांग के लिए सोमवार्र से क्रमिक अनशन शुरू होगा।
विज्ञापन

रविवार को प्रगतिशील जनमंच (प्रजमं) के बैनर तले आयोजित सभा में सरकार की निंदा करते हुए कहा गया कि तीन मांगों को लेकर प्रजमं 193 दिन से संयुक्त अस्पताल परिसर में धरना दे रहा है। बावजूद इसके सरकार ध्यान नहीं दे रही है। चिकित्सकों के तबादले से संयुक्त अस्पताल खाली हो गया है। एनआईटी के स्थायी कैंपस निर्माण का मामला लंबित है। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के कारण श्रीनगर, श्रीकोट व पौड़ी सहित अन्य क्षेत्रों की जनता दूषित पानी पी रही है। इसके बावजूद सरकार को इस ओर आंखें मूंदे बैठी है।
बताया गया कि 25 से 1 जनवरी तक क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसके बाद 2 जनवरी से प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी बेमियादी उपवास पर बैठ जाएंगे। सभा की अध्यक्षता हिमांशु अग्रवाल और संचालन जेपी पुरी ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र रावत, कृष्णानंद मैठाणी, जगमोहन तड़ियाल, विभोर बहुगुणा, संजय फौजी, समीर रतूड़ी, हृदयराम कोटनाला, हीरा लाल जैन, मुकेश अग्रवाल, सरिता तिवाड़ी, लक्ष्मी गुप्ता, सुनीता पंवार और यशोदा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें