फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 650 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित ट्रॉमा सेंटर में सदाशिव रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 650 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण पर चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क दवा का वितरण किया। शिविर में बदलते मौसम के चलते बीमार बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रसाद पुरोहित ने किया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम लूथरा, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अन्नू लूथरा, डॉ. मोहनी आर्य, डॉ. हरीश थपलियाल, डॉ. भगवती प्रसाद थपलियाल सहित प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद पुजारी ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में डॉ. पुजारी के पहुंचने की सूचना से दोपहर बाद यहां बच्चों के स्वास्थ्य जांच कराने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने लोगों को बदलते मौसम, खानपान, प्रदूषण, स्वच्छता सहित कई अन्य समस्याओं से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कुप्रभावों से बचने की सलाह दी। साथ ही आम बीमारियों से बचने के उपाय बताए।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सरदार संत सिंह, रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश मैखुरी, महामंत्री प्रताप लूथरा, अनिल डिमरी, विनोद पुरोहित, खीम सिंह, हर्षवर्द्धन थपलियाल, संजय अरोड़ा, चंडी प्रसाद रतूड़ी, विजय गैरोला, गोपीराम बैंजवाल, आदित्यराम बहुुगुणा, कांति प्रसाद डिमरी, राकेश कुमार डिमरी, फार्मेसिस्ट संजय कुमार, मंसूर फारूखी, महेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें