फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से जमींदोज हुआ दो मंजिला आवासीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। शहर क्षेत्र के मंदिर मोहल्ले में एक आवासीय मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से गैस सिलेंडरों का आग पकड़ना बताया जा रहा है। आग इतनी भंयकर थी कि दो मंजिला आवासीय मकान खाक हो गया। मोहल्ले में चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क नहीं होने से आग पर काबू पाने में करीब आठ घंटे लगे। गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ।
शहर के वार्ड दो में शांति प्रकाश जोशी के मकान में रात को करीब सवा दस बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी चपेट में यहां रखे दो गैस सिलेंडर भी विस्फोट के साथ फट गए। विस्फोट से पूरा मोहल्ला थर्रा गया। आवासीय मकान के भीतर सो रहे 80 वर्षीय शांति प्रकाश जोशी को उनके पड़ोसी अंकित जोशी ने किसी तरह बाहर निकला। शांतिप्रकाश जोशी इस भवन में अकेले ही रहते हैं। सिलेंडरों की आग तेजी से फलने से यहां रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी विनोद राणा, एसआई विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही लोगों ने घर मे जमा पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह तक किसी तरह आग पर बुझ पाई। हालांकि तब तक पूरा मकान जलकर खाक हो गया था। तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। नगरवासियों ने बेघर हुए बुजुर्ग शांति प्रकाश जोशी को उचित सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन


पहले भी लग चुकी थी इस मकान में आग
आग में पूरी तरह स्वाह घर कई हादसों का गवाह रहा है । इस घर को पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्व. हजारी लाल जोशी ने करीब 32 वर्ष पहले लिया था। इस घर मे आने के बाद ही उनके साथ हादसों का सिलसिला शुरू हो गया। उनकी बेटी सुरभि व बाद में बेटे सौरभ की भी इसी घर के अंदर आग में जलकर मौत हो गई। स्वयं हजारीलाल जोशी भी लोगों को यहां बेसुध मिले थे। बाद में श्रीनगर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। परिवार के इकलौते सदस्य शांति प्रकाश जोशी भी यहां एक वर्ष पहले आग के हादसे में किसी तरह बच पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें