श्रीनगर। श्रीकोट स्थित शनि मंदिर के खेल मैदान में खेल मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें वॉलीबाल व क्रिकेट प्रतियोगिताएं होंगी। खेल मेला पूरे जनवरी माह चलेगा।
खेल कल्याण समिति श्रीकोट की ओर से होने वाला खेल मेला 2 जनवरी से शुरू होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार फौजी ने बताया कि वॉलीबाल व टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता 2 जनवरी व क्रिकेट प्रतियोगिता 5 जनवरी से शुरू होगी। विजेता टीम को नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी भी दी जाएगी। आयोजन समिति में गिरीश पैन्यूली, पुरुषोत्तम चौहान, सुशील बिष्ट, योगेश रावत, अनिल पोखरियाल, प्रदीप रावत, अजीत मेवाड़, प्रकाश रौथाण, बबलू कुमार, रोहित कुमार व सुनील नेगी आदि शामिल हैं।