फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म दिन पर उनके योगदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव में आधुनिक भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिन पर अनेक कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके योगदान को युवा समाज के लिए प्रेरणा बताया।
विज्ञापन

चड़ीगांव डायट में आधुनिक भारत के महान गणितज्ञ के जन्म दिन को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डा. नारायण प्रसाद उनियाल, डा. वीवी चंदोला व गढ़वाल विवि के गणित विभाग के प्रो. आरसी डिमरी ने रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि मात्र 32 वर्ष की आयु में संपूर्ण विश्व में देश का नाम रोशन किया। कहा कि आज भी उनकी खोजी गई प्रमेय विश्व के गणितज्ञों के लिए शोध का विषय बनी है। कार्यशाला में रामानुजन के जीवन पर नाटक का मंचन भी किया गया। जबकि कई शिक्षकों की ओर से गणित के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य चंदोला ने डीआरजी से पांच शिक्षकों का एक्पोजर शैक्षणिक भ्रमण करवाने व प्रत्येक विकास खंड में एक आदर्श गणित प्रयोगशाला खोले जाने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें