फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर भाटी गैंग का शूटर है नितिन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए निकला शूटर नितिन वैसे वेस्ट यूपी के कुख्यात सुंदर भाटी गैंग से जुड़ा है। वह पेशेवर अपराधी है और भाड़े पर वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन

रुड़की पुलिस के हत्थे चढ़ा शूटर नितिन के खिलाफ यूपी के मेरठ और गाजियाबाद में तीन केस दर्ज है। गाजियाबाद में कुख्यात सुंदर भाटी के इशारे पर ही एक व्यक्ति को गोली मारी थी, लेकिन उसकी जान बच गई थी। हरिद्वार में भी वह आगरा के व्यापारी बंधुओं की हत्या करने के इरादे से यहां पहुंचा था। तब संयोग से पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पेशेवर अपराधी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका था। हरिद्वार जेल से छूटने के बाद फिर उसने भाड़े पर तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने की ठान ली। हालांकि, सुपारी की एवज में मिलने वाली रकम कितनी थी ये अभी साफ नहीं है। इस बारे में पुलिस भी कुछ बता नहीं पा रही है। रकम कौन और कैसे देता, ये बड़ा सवाल है। जिसका जवाब हरिद्वार पुलिस भी नहीं दे पाई है। केवल तिहरे हत्याकांड के षड्यंत्र की कहानी ही पुलिस ने बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें